गुजरात राज्य के बारे में रोचक तथ्य

भारत का गुजरात राज्य एक प्रमुख और समृद्ध राज्य हैं । जो अपनी संस्कृति , खानपान और रहन सहन के लिए जाना जाता हैं । अक्सर लोग google पर गुजरात राज्य के रोचक तथ्य सर्च करते रहते है । तो हम आज की ब्लॉग पोस्ट में लेकर आए हैं। गुजरात राज्य के बारे में कुछ रोचक तथ्य ।

  आज की इस ब्लॉग पोस्ट हम भारतीय राज्य गुजरात के बारे में कुछ रोचक तथ्य जानेंगे तो बिना देर किए शुरु करते हैं आजके इस आर्टिकल को।

गुजरात राज्य के बारे में कुछ रोचक तथ्य

  1. गुजरात के मध्य से कर्क रेखा जाती हैं।
  2. गुजरात का सूरत शहर पूरी दुनिया में हिरा पॉलिश के लिए जाना जाता हैं।
  3. महात्मा गांधी जी का साबरमती आश्रम गुजरात के अहमदाबाद शहर में साबरमती नदी के किनारे पर स्थित हैं।
  4. गुजरात को भारत में सबसे लंबा समुद्री तट लगा हुआ है ।
  5. क्षेत्रफल के हिसाब से गुजरात भारत का पांचवा सबसे बड़ा राज्य है।
  6. गुजरात का गिर अभयारण्य एशियाई शेरों के लिए प्रसिद्ध हैं।
  7. गुजरात का गठन बॉम्बे राज्य के विभाजन से 1 मई 1960 को हुआ है ।
  8. हर साल 1 मई को गुजरात में गुजरात गठन दिवस के तौर पर मनाया जाता हैं।                                                                                                                    कृपया ये पोस्ट भी पढ़िए :- महाराष्ट्र राज्य के बारे में रोचक तथ्य                                                           
  9. गुजरात अपने विभिन्न व्यंजनों के लिए जाना जाता हैं । जैसे की ढोकला , जलेबी , फाफड़ा आदि।
  10. क्षेत्रफल के हिसाब से भारत का सबसे बड़ा जिला कच्छ गुजरात राज्य में ही हैं।
  11. नर्मदा , तापी और साबरमती ये गुजरात की प्रमुख नदिया हैं ।
  12. भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म गुजरात के पोरबंदर शहर हुआ था।
  13. गुजरात ने भारत को महात्मा गांधी , सरदार वल्लभ भाई पटेल जैसे महान व्यक्ति दिए हैं।
  14. भारत सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी गुजराती हैं।
  15. भारत के वर्तमान प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के है और गुजरात में ही उनका जन्म हुआ हैं।
  16. अंग्रेजो ने अपनी पहली फैक्टरी भारत के गुजरात राज्य के सुरत शहर में डाली थी।
  17. दुनिया के 90% से ज्यादा हिरे गुजरात के सूरत शहर में पॉलिश किए जाते है।
  18. गुजरात की प्रशासकीय राजधानी गांधीनगर हैं।
  19. गुजरात की न्यायिक राजधानी अहमदाबाद हैं और ये इस राज्य का सबसे बड़ा शहर भी हैं ।
  20. रास नृत्य जिसे गरबा दांडिया कहा जाता हैं गुजरात का राज्य नृत्य हैं।         

तो ये थे गुजरात राज्य के बारे में कुछ रोचक तथ्य । आपको ये पोस्ट कैसी लगी हमें कॉमेंट बॉक्स बताइए ।

इस आर्टिकल को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद।

आपका वर्तमान समय और पूरा दिन अच्छा, खुशहाल और स्वस्थ जाए यही सदिच्छा।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पोपट पक्षी के रोचक तथ्य

नेपाल देश के बारे में रोचक तथ्य

पोपट के बारे में रोचक तथ्य